विश्व

पिता की घिनौनी करतूत, बेटी से किया रेप, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
16 Jun 2022 5:05 PM IST
पिता की घिनौनी करतूत, बेटी से किया रेप, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक युवती से रेप के बाद पुलिस ने उसके पिता को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने दावा किया कि घटना के दौरान, पिता और बेटी नशे में थे और बेटी इतनी अधिक नशे में थी कि घटना को लेकर उसे कुछ भी याद नहीं है. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से मिले सबूत से पता चलता है कि पिता ने ही रेप किया.

वहीं, युवती ने इस बात से इनकार किया है कि उसके पिता ने रेप किया. उसका कहना है कि रेप किसी और ने किया और पुलिस उस आदमी को नहीं पकड़ रही है.
मामला ग्रीस देश का है. 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल की ब्रिटिश युवती अपने 62 साल के पिता के साथ छुट्टियां बिताने ग्रीस गई थी. वे Crete आइलैंड पर ठहरे हुए थे. पिछले हफ्ते युवती ने ग्रीक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया.
इस घटना के दो दिन बाद पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया. पुलिस का दावा था कि CCTV फुटेज में पिता को अपनी बेटी को घसीटते और पीटते हुए देखा गया.
लेकिन पुलिस के इस दावे को युवती ने सिरे से खारिज कर दिया. उसने कहा कि पुलिस उसके केस को गलत दिशा में ले जा रही है. युवती का कहना था कि उसके पिता निर्दोष हैं और उन्होंने उसके साथ कुछ भी गलत नहीं किया है.
युवती ने 'डेली मेल' से कहा- '100% मेरे पिता ने मेरा रेप नहीं किया. दूसरे CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे जब मुझपर हमला किया गया तो वह होटल में थे. DNA जांच भी उन्हें निर्दोष साबित कर देगी. वह दुनिया में सबसे अच्छे पिता हैं. वो ऐसा घिनौना काम नहीं कर सकते.'
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में युवती ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने 9 जून को उसके पिता के साथ शराब पी और फिर उसे बार के पास एक संकरी गली में ले जाकर उसका रेप किया.
फिलहाल, अब ये मामला कोर्ट में है. बीते मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद पिता को पेश किया गया. कोर्ट में पिता ने कहा- मैं अपनी ही बेटी के साथ ऐसी हरकत कभी नहीं कर सकता. हालांकि, ग्रीक कानून के मुताबिक इस केस की सुनवाई अभी 18 महीने तक चल सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story