विश्व

पिता ने बेटी को मार डाला, पार्क में अनजान लड़के के साथ पकड़ा

jantaserishta.com
2 July 2022 5:55 PM IST
पिता ने बेटी को मार डाला, पार्क में अनजान लड़के के साथ पकड़ा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक शख्स ने अपनी बेटी को अनजान लड़के के साथ देखने के बाद उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है. शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने हवा में गोली चलाई थी, लेकिन गोली बेटी को लग गई. उसने इसे एक हादसा बताया है. हालांकि, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है.

'द मिरर' के मुताबिक, मामला ईरान के नूराबाद का है. जहां 43 साल के मोहम्मद काज़ेम लश्करी नाम के शख्स ने अपनी 15 साल की बेटी की गोली मारकर जान ले ली. बताया गया कि लश्करी ने एक पार्क में बेटी को अज्ञात व्यक्ति के साथ देख लिया था. जिसके बाद वो आगबबूला हो गया.
27 जून को हुई इस वारदात के बाद लश्करी को अरेस्ट कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद लश्करी ने दावा किया कि ये एक हादसा था. उसने हवा में गोली चलाई थी, लेकिन गोली बेटी को लग गई.
लश्करी ने पुलिस को बताया- एक बहस के बाद बेटी घर चली गई और मैं अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका. मैं उसे डराने के लिए अपनी गन के साथ वहां गया था. मेरा वास्तव में अपनी बेटी को मारने का इरादा नहीं था. मैंने अनजाने में गोली चलाई थी.'
लेकिन परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा कि मृतका के पिता उसकी स्वतंत्र सोच और जीवन शैली के खिलाफ थे. मृतका एक ऐसी लड़की थी जो अपनी लाइफस्टाइल खुद से चुनना चाहती थी और स्वतंत्र होकर जीना चाहती थी. मगर उसके विचारों को स्वीकार करना उसके पिता के लिए कठिन था.
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में हत्या की सजा आमतौर पर मौत है. लेकिन किसी बच्चे या पोते की उनके पिता या नाना द्वारा हत्या करने को अलग तरह से माना जाता है और इस तरह के अपराध के लिए अधिकतम सजा सिर्फ 10 साल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story