विश्व

पिता ने अपने बच्चे संग की हैवानियत, तोड़ दीं 71 हड्डियां

Nilmani Pal
25 Sept 2021 6:13 PM IST
पिता ने अपने बच्चे संग की हैवानियत, तोड़ दीं 71 हड्डियां
x

DEMO PIC 

एक पिता ने अपने बच्चे संग ऐसी हैवानियत दिखाई जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. 31 साल के पिता ने महज 39 दिन के अपने बेटे को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसके शरीर में 71 रिब फ्रैक्चर हो गए जिस वजह से बच्चे की मौत हो गई. अब दोषी पिता को कोर्ट ने इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है. मामला वार्मली के साउथ ग्लॉस्टरशायर का है जहां 31 साल के जेम्स क्लार्क को अपने ही नवजात बेटे की हत्या में दोषी करार देते हुए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई. जेम्स क्लार्क ने 39-दिन के अपने नवजात बेटे को इस कदर झकझोरा की बच्चे के सीन में 71 रिब फ्रैक्चर हो गए मस्तिष्क से खून बाहर आने लगा. इसके बाद बच्चे की मां हेलेन जेरेमी ने सुबह उसे मृत पाया. यह मामला जनवरी 2018 का है जिसमें कोर्ट ने अब दोषी को सजा सुनाई है.

बच्चे की हत्या के मामले में क्लार्क को अब कम से कम 15 साल जेल की सजा काटने का आदेश दिया गया है.मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उस बच्चे शॉन पर कम से कम तीन मौकों पर हमला किया गया था जिससे उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गई. सिर में चोट लगने के कारण खून बहने लगा और उसकी मौत हो गई. मुकदमा चलाने वाले जेन ओसबोर्न क्यूसी ने अदालत को बताया. "उसने अपने बेटे की छाती के चारों ओर कसकर निचोड़ा, जिससे फ्रैक्चर हो गया, और उसे जबरदस्ती हिला रहा था जिससे मस्तिष्क में खून बह गया. यह एक घातक घटना है क्योंकि झटकों की वजह से पहले बच्चा बेहोश हुआ और फिर मौत हो गई.


Next Story