विश्व

'विदाई' भाषण? पाकिस्तान में इमरान खान का 'सुपर ओवर', शाम 7.45 पर देश को संबोधित करेंगे पीएम

jantaserishta.com
31 March 2022 7:28 PM IST
विदाई भाषण? पाकिस्तान में इमरान खान का सुपर ओवर, शाम 7.45 पर देश को संबोधित करेंगे पीएम
x

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान थोड़ी देर बाद पाकिस्तान को लोगों को संबोधित करेंगे. पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इमरान शाम 7.45 बजे पाकिस्तान की जनता को संबोधित करेंगे. संबोधन के दौरान इमरान के इस्तीफे की भी चर्चा है, लेकिन उनकी पार्टी अब तक इस्तीफे की अटकलों को गलत करार देती आई है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को कुछ दिन की मोहलत और मिल गई है. गुरुवार को नेशनल असेंबली का सत्र शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद सदन की कार्रवाई 3 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई. अब इमरान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 3 अप्रैल को चर्चा होगी. इमरान को मिले 3 दिन के वक्त को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इन तीन दिनों में इमरान अपनी कुर्सी बचाने के लिए कई जतन कर सकते हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और विपक्ष की नेता मरियम नवाज ने इमरान खान पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि इमरान कह रहे हैं कि उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रची जा रही है, तो फिर वो खुद इस साजिश का हिस्सा क्यों बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि इमरान को डर है कि उनके हटने के बाद उनके अपराध सामने आ जाएंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story