विश्व
मशहूर हस्ती घिसलीन पर लगा 14 साल की व्यक्ति का यौन शोषण करने का आरोप
Rounak Dey
30 March 2021 11:19 AM GMT

x
जिसे आत्महत्या करार दिया गया था।
ब्रिटेन की मशहूर हस्ती और जेफरी एप्सटाइन की पूर्व प्रेमिका घिसलीन मैक्सवेल पर दो नए आपराधिक आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाली एक महिला के अनुसार दोनों की (मैक्सवेल और एप्सटाइन) कथित यौन शोषण की योजना का शिकार वह तब बनी थी जब उसकी आयु महज 14 साल थी। इससे बाद मैक्सवेल के लिए संकट और गंभीर हो गया है।
अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें कई दशक सलाखों के पीछे गुजारने पड़ सकते हैं। हालांकि, उनके वकील का कहना है कि मैक्सवेल के खिलाफ सरकार का मामला कमजोर है क्योंकि तीन महिलाओं के दशकों पुराने आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों का सामना कर रहीं मैक्सवेल का ट्रायल 12 जुलाई को तय किया गया है। उनकी वकील लॉरा मेनिंगर ने इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।
सोमवार को, अभियोजन पक्ष ने कथित अपराथों की समय सीमा 1990 के दशक में कुछ वर्षों से बढ़ाकर एक दशक कर दी और मैक्सवेल पर सीधे तौर पर नाबालिगों के शोषण का आरोप लगाया। मैक्सवेल पर एप्सटाइम के साथ मिलकर बच्चों के यौन शोषण के लिए साजिश में शामिल रहने का आरोप है। नए यौन शोषण के मामले में अधिकतम 40 साल की जेल हो सकती है।
नए अभियोग के अनुसार 'माइनर विक्टिम-4' के रूप में पहचान की गई लड़की अन्य लड़कियों को एप्सटाइन के पास ले गई थी। मैक्सवेल और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें इसके लिए सैकड़ों डॉलर का भुगतान किया था। सरकार का कहना है कि इन कथित अपराधों में से कुछ को मैक्सवेल के लंदन स्थित टाउनहाउस में अंजाम दिया गया था।
मैक्सवेल अभी ब्रुकलिन की फेडरल जेल में हैं। वहीं, एप्सटाइन की साल 2019 में मौत हो गई थी। एप्सटाइन को मैनहैटन फेडरल जेल में मृत पाया गया था, जिसे आत्महत्या करार दिया गया था।
Next Story