विश्व

मशहूर ऐक्‍ट्रेस का 92 साल की उम्र में निधन

Rounak Dey
17 Sept 2021 12:52 PM IST
मशहूर ऐक्‍ट्रेस का 92 साल की उम्र में निधन
x
इस फिल्‍म में उन्‍होंने फ्रेड एस्‍टेयर के साथ जबरदस्‍त डांस किया था।

हॉलिवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस जेन पॉवल का निधन (Jane Powell Dead) हो गया है। जेन 92 साल की थीं। 'फॉक्स न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, जेन ने गुरुवार को विल्‍टन में आख‍िरी सांसें लीं। चालीस और पचास के दशक में जेन ने म्यूजिकल फिल्मों से खूब पॉप्युलैरिटी बटोरी थी। उम्र के कारण वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। डॉक्‍टर्स ने इसे 'नैचुरल डेथ' करार दिया है।

इन दो फिल्‍मों ने दी थी शुरुआती सफलता
'रॉयल वेडिंग' और 'सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स' जैसी फिल्मों की ऐक्ट्रेस जेन पॉवल ने अपने करियर में कई दिग्गज ऐक्टर्स के साथ काम किया। जेन के परिवार की प्रवक्‍ता सुजन ग्रैंजर ने ऐक्‍ट्रेस की मौत की पुष्‍ट‍ि करते हुए कहा कि जेन ने विल्‍टन में अपने घर में आख‍िरी सांसें ली हैं। जेन पहली बार चर्चा में तब आई थीं, जब 1951 में उनकी फिल्‍म 'रॉयल वेडिंग' रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म में उन्‍होंने फ्रेड एस्‍टेयर के साथ जबरदस्‍त डांस किया था।

Next Story