विश्व

पालतू कुत्ते की वजह से उजड़ा परिवार, दो लोगों की हुई मौत

jantaserishta.com
21 Oct 2021 7:16 PM IST
पालतू कुत्ते की वजह से उजड़ा परिवार, दो लोगों की हुई मौत
x

DEMO PIC 

आमतौर पर सभी को पालतू कुत्तों से प्यार होता है लेकिन ब्रिटेन में एक शख्स को उसी के पालतू कुत्ते ने काट लिया जिसके तीन बाद ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने मौत के पीछे कुत्ते के काटने के बाद शरीर में घातक संक्रमण को जिम्मेदार बताया. 62 साल की पॉलीन डे ने कहा कि उसका परिवार उस त्रासदी से टूट गया था जिसमें उसके भाई की मौत हो गई थी. पॉलिन के 46 साल के भाई बैरी हैरिस ने जापानी अकिता नामक कुत्ता खरीदा था जिसका नाम 'टेडी बियर' रखा था और उसे प्यार से टेड कहकर बुलाते थे. महिला ने कहा कुत्ता बैरी की बांह पर कूद गया जिसके बाद उसके शरीर पर घाव हो गया और संक्रमण की वजह से तीन दिनों बाद ही कार्डियक अरेस्ट के कारण उसकी मौत हो गई.

पॉलीन ने बताया कि इसके बाद एक दिन उसका पति मार्क कुत्ते को टहला रहा था जब उसे टेड ने काट लिया. इसके बाद मार्क को कुछ ही समय बाद अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई जहां उसके बाएं हाथ की सभी उंगलियों को काट दिया गया था. कुत्ते के काटने की वजह से संक्रमण ज्यादा हो जाने पर डॉक्टरों ने उसके दोनों पैरों को काटने की भी योजना बनाई थी. परिवार ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि टेड एक साइलेंट किलर था जिसके मुंह में घातक बैक्टीरिया मौजूद था. पॉलीन ने कहा, टेड ने सचमुच मेरे पति और मेरे भाई की जान ले ली." उसने कहा, "यह सबसे प्यारा कुत्ता था लेकिन उसे खाने की समस्या थी. कुत्ते की मालकिन ने कहा कि जब भी वह भोजन के पास होता था तो वह आक्रामक हो जाता था. अब उन्होंने भी संक्रमण के डर से कुत्ते से दूरी बना ली है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story