विश्व

फेसबुक लाइव: लड़की की मौत कैमरे में रिकॉर्ड, हुआ कुछ यूं...मचा कोहराम

jantaserishta.com
29 Aug 2022 10:12 AM IST
फेसबुक लाइव: लड़की की मौत कैमरे में रिकॉर्ड, हुआ कुछ यूं...मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: 23 साल की एक लड़की की स्विमिंग पूल में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई. नहाते वक्त उसने फेसबुक लाइव किया था. लड़की की मौत उसके ही कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद फेसबुक ने उसके वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर उसकी जांच कर रही है.

ये मामला कनाडा का है. टोरंटो स्टार के मुताबिक, पूल में डूबने वाली लड़की का नाम हेलेन न्याबुतो है. हेलेन पेशे से एक नर्स थीं और मूल रूप से केन्या की रहने वाली थीं. जॉब के सिलसिले में वह कनाडा शिफ्ट हुई थीं.
लेकिन 18 अगस्त को होटल के पूल में नहाते वक्त पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. पूल में नहाते वक्त हेलेन फेसबुक पर लाइव थीं. ऐसे में उनके साथ हुआ पूरा हादसा लाइव रिकॉर्ड हो गया. हालांकि, बाद में फेसबुक ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया.
मौत से पहले हेलेन हंसते-मुस्कुराते पूल में उतरते हुए नजर आती हैं. मगर करीब तीन मिनट बाद वह पानी में लड़खड़ाते और डूबती हुई दिखाई पड़ती हैं. हेलेन मदद के लिए भी चिल्लाती हैं. कुछ ही देर में वह पानी में डूब जाती हैं और उनका फेसबुक लाइव बंद हो जाता है.
कुछ देर बाद जब होटल के कर्मचारी हेलेन की बॉडी को पूल में उतराते हुए देखते हैं, तो हड़कंप मच जाता है. जिसके बाद फौरन पुलिस को फोन किया गया. मामले में ओंटारियो पुलिस ने कहा कि एक लड़की को पानी से निकाला गया था, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल मौत की जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story