विश्व

चरमपंथी इस्लामी नेता साद रिजवी गिरफ्तार, लगा पाक सरकार को धमकी देने के आरोप

Neha Dani
13 April 2021 2:02 AM GMT
चरमपंथी इस्लामी नेता साद रिजवी गिरफ्तार, लगा पाक सरकार को धमकी देने के आरोप
x
संसद में चर्चा करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के नेता साद रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे एक दिन पहले रिजवी ने सरकार को धमकी दी थी कि अगर पैगंबर मुहम्मद के चित्र बनाने के मुद्दे पर फ्रांस के राजदूत को देश से नहीं निकाला गया तो इसके विरोध में प्रदर्शन किए जाएंगे।

लाहौर के पुलिस प्रमुख गुलाम मुहम्मद डोगर ने बताया कि रिजवी को शहर में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए गिरफ्तार किया गया है। डोगर ने गिरफ्तारी के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी।
रिजवी ने कहा कि सरकार ने प्रतिबद्धता जताई थी कि फ्रांस में पैगंबर के चित्र प्रकाशित करने के मुद्दे पर फ्रांस के राजदूत को 20 अप्रैल से पहले देश से बाहर कर दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि उसने केवल इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की थी।



Next Story