विश्व

सीजफायर के बाद ईरान में धमाकों की खबर, मची चीख-पुकार

jantaserishta.com
8 April 2026 3:20 PM IST
सीजफायर के बाद ईरान में धमाकों की खबर, मची चीख-पुकार
x

सांकेतिक तस्वीर

ट्रंप ने जिस सीजफायर का ऐलान किया वो टिकता नहीं दिख रहा है. ईरान की तेल रिफाइनरी में धमाका हुआ है. दूसरी तरफ कुवैत पर भी ड्रोन अटैक हुआ है. कुवैत का दावा है कि ये ड्रोन अटैक ईरान की तरफ से किया गया है.

नई दिल्ली: ईरान के लावन आइलैंड में स्थित एक तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाका हुआ है. सीजफायर के बाद ये ईरान में धमाके की पहली घटना है. रिपोर्ट के मुताबिक धमाके की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने इस घटना की जानकारी दी है. ईरान का लावन द्वीप (Lavan Island) फारस की खाड़ी में स्थित एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आईलैंड है. इसका क्षेत्रफल 78 वर्ग किमी है, लावन ईरान के प्रमुख कच्चा तेल निर्यात टर्मिनलों में से एक है. यह होर्मोजगान प्रांत में स्थित है, जहां से भारी मात्रा में तेल का निर्यात और रिफाइन ) किया जाता है, साथ ही यह "लावन गैस क्षेत्र" के ऊपर स्थित है.

बता दें कि बुधवार को सुबह ही ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चालीस दिन से चल रहे जंग पर सीजफायर हुआ है. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर 15 दिनों के लिए हमला न करने पर सहमति जताई है.
मेहर न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि "दोनों पक्षों के लिए घोषित संघर्ष-विराम का पालन करना ज़रूरी है, इसलिए ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रामकता का जवाब जोरदार तरीके से दिया जाएगा." मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि बुधवार सुबह संघर्ष-विराम लागू होने के बाद लावन द्वीप रिफाइनरी में कई धमाके हुए.
मेहर न्यूज ने रिपोर्ट किया, "आज सुबह, संघर्ष-विराम स्थापित होने के बाद, लवान द्वीप रिफाइनरी में कई धमाके हुए। इन धमाकों का स्रोत अभी तक पता नहीं चला है. "एजेंसी ने धमाकों के पैमाने या कारण के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया है. मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार सिरी द्वीप पर भी कई धमाकों की सूचना है. लेकिन इन धमाकों की भी वजहों की जानकारी नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story