विश्व

काबुल में सैन्य हवाईअड्डे के बाहर धमाका

jantaserishta.com
1 Jan 2023 1:27 PM IST
काबुल में सैन्य हवाईअड्डे के बाहर धमाका
x
काबुल (आईएएनएस)| अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार सुबह एक जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें कुछ लोग हताहत हुए हैं। हालांकि हताहतों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। देश के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकर ने ये जानकारी दी। प्रवक्ता ने रविवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, आज सुबह एक सैन्य हवाईअड्डे के गेट के बाहर एक विस्फोट हुआ और दुर्भाग्य से हमारे कुछ नागरिक मारे गए और घायल हुए।
अधिक जानकारी दिए बिना उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
किसी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story