विश्व

कोर्ट के बाहर धमाका, कई घायल

jantaserishta.com
11 Nov 2025 2:22 PM IST
कोर्ट के बाहर धमाका, कई घायल
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के बाहर जोरदार धमाका हुआ है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हादसे में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं। समा टीवी के अनुसार धमाके की आवाज पुलिस लाइंस हेडक्वार्टर तक सुनाई दी, जिससे आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई। अफरातफरी के बीच इमरजेंसी टीमें और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंची। धमाके के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है।
कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि धमाका कोर्ट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में हुआ। धमाके से कई गाड़ियों को नुकसान हुआ और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीआईएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉन न्यूज के मुताबिक धमाका इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में हुआ है।
हम न्यूज आउटलेट के अनुसार बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच मलबे की जांच कर रहा है। फिलहाल पता नहीं लग पाया है कि धमाका किसी लगाए गए डिवाइस, गैस सिलेंडर या मैकेनिकल खराबी के कारण हुआ है।
धमाके के बाद पूरे न्यायिक परिसर को खाली करा लिया गया है। मंगलवार सुबह ही पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमले की खबर आई। इस भीषण विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह एक आईईडी ब्लास्ट था, जिसमें 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया के अनुसार पाकिस्तानी सेना और फ्रंटियर पुलिस के जवान सोमवार की देर रात को लोनी पोस्ट से लौट रहे थे। तभी डेरा इस्माइल खान जिले के पास यह धमाका हुआ। यह एक आत्मघाती हमला था। ये हमला अफगानिस्तान से सटे वजीरिस्तान जिले में कैडेट कॉलेज के मुख्य द्वार के पास हुआ था। इसे आत्मघाती हमला बताया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story