विश्व

मस्जिद के पास विस्फोट, 25 लोगों की मौत, देखें भयानक मंजर

jantaserishta.com
29 Sept 2023 1:12 PM IST
मस्जिद के पास विस्फोट, 25 लोगों की मौत, देखें भयानक मंजर
x
DSP भी शामिल.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण ब्लास्ट हुआ है जिसमें अभी तक 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह धमाका बलूचिस्तान के जिला मस्तुंग के अल-फलाह मस्जिद के पास ईद मिलाद-उल-नबी के जुलूस को निशाना बनाकर किया गया.
धमाके के बाद यहां के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और अस्पताल स्टाफ को तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया गया है. विस्फोट में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की मौत हो गई है. जब और अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है.
अभी तक किसी ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं है. पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने एक बयान में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है. मस्तुंग में पिछली बार हुए बड़े बम विस्फोट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के पाकिस्तान चैप्टर ने ली थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story