विश्व

फ्रांस में रूसी वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट, मॉस्को ने कहा- ये हो सकता है आतंकी हमला

jantaserishta.com
24 Feb 2025 3:54 PM IST
फ्रांस में रूसी वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट, मॉस्को ने कहा- ये हो सकता है आतंकी हमला
x
मॉस्को/मार्सिले: फ्रांसीसी शहर मार्सिले में रूसी वाणिज्य दूतावास में सोमवार को विस्फोट हुआ। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास के परिसर में हुआ विस्फोट आतंकवादी हमला हो सकता है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने सरकारी समाचार एजेंसी तास से कहा, "मार्सिले में रूसी महावाणिज्य दूतावास के क्षेत्र में हुए विस्फोटों में आतंकवादी हमले के सभी लक्षण हैं। हम मांग करते हैं कि जांच के लिए व्यापक और त्वरित कदम उठाए जाएं, साथ ही रूसी विदेशी मिशनों की सुरक्षा को मजबूत किया जाए।"
फ्रांसीसी और रूसी मीडिया की रिपोर्टों से पता चला है कि विस्फोट सोमवार सुबह करीब 8 बजे मार्सिले में रूसी वाणिज्य दूतावास के पास हुआ, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फ्रांसीसी समाचार चैनल बीएफएमटीवी के हवाले से तास ने बताया कि लगभग 30 अग्निशमन और बचाव कर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया। बताया गया कि अज्ञात व्यक्तियों ने वाणिज्य दूतावास के बगीचे में दो आग लगाने वाले उपकरण फेंके। विस्फोट स्थल के पास एक चोरी की गई कार भी मिली, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ गईं।
यह विस्फोट रूस और पश्चिम में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, खासकर यूरोपीय संघ की ओर से मॉस्को के खिलाफ प्रतिबंधों के अपने 16वें पैकेज की घोषणा के बाद। यह घटना यूक्रेन-रूस युद्ध की तीसरी वर्षगांठ पर हुई। बता दें 22 फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन पर पूर्ण पैमान का सैन्य आक्रमण किया था। पिछले सप्ताह, रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) ने दावा किया था कि यूक्रेनी अधिकारी कथित तौर पर जर्मनी, बाल्टिक राज्यों और स्कैंडिनेविया सहित यूरोप में रूसी राजनयिक मिशनों पर हमले की योजना बना रहे थे।
एजेंसी ने सुझाव दिया कि स्लोवाकिया और हंगरी को भी यूरोपीय संघ के देशों को बदनाम करने के प्रयास के तहत निशाना बनाया जा सकता है, जिन्होंने यूक्रेन संघर्ष पर एक अलग रुख अपनाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story