विश्व

संसद के पास फिदायीन हमला, एक की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

jantaserishta.com
1 Oct 2023 2:00 PM IST
संसद के पास फिदायीन हमला, एक की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल
x
देखें वीडियो.
अंकारा: राजधानी अंकारा में तुर्की की संसद के पास हुआ विस्फोट एक "आतंकवादी हमला" था, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। देश के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने रविवार को ये बात कही। येरलिकाया ने कहा, दो हमलावर लगभग साढ़े नौ बजे (06:30 जीएमटी) एक वाणिज्यिक वाहन में आए और हमले को अंजाम दिया।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि एक हमलावर ने मंत्रालय की इमारत के सामने खुद को उड़ा लिया और दूसरे को मार गिराया गया। यह विस्फोट संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले हुआ।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया ने पहले खबर दी थी कि संसद के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई। ऐसी भी खबरें हैं कि इलाके में गोलियों की आवाज सुनी गई, आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं। संसद के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story