विश्व

कराची में मस्जिद के पास धमाका, 1 की मौत, 12 घायल

jantaserishta.com
16 May 2022 10:51 PM IST
कराची में मस्जिद के पास धमाका, 1 की मौत, 12 घायल
x
बड़ी खबर

कराची के खरादर इलाके में सोमवार शाम को एक विस्फोट हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जियो न्यूज के मुताबिक यह धमाका खरदार इलाके में भीड़भाड़ वाले बोल्टन मार्केट के पास हुआ. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और इस विस्फोट के कारण का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जांच के अनुसार बताया जा रहा है कि विस्फोट का निशाना पुलिस की गाड़ी थी.

वहीं धमाके में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना भयंकर था की इसकी आवाज दूर-दराज के इलाकों में सुनी जा सकती थी.
बता दें कि एक हफ्ते के अंदर कराची में यह दूसरा धमाका हुआ है. दरअसल पाकिस्तान के कराची में 13 मई की देर रात एक बम धमाके ने इलाके में दहशत मच दी थी. कहा जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक लोगों ने सुनी और आसपास खड़ी गाड़िया पूरी तरफ तबाह हो गई. ये धमाका कराची के सदर इलाके में हुआ था. वहीं इस विस्फोट के वक्त भी बाजार में खासी हलचल थी.
बम में 2 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था
शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस बम धमाके में करीब 2 किलो विस्फोटक और करीब आधा किलो बॉल बेयरिंग का इस्तेमाल किया गया था. यह धमाका एक टाइमर से किया गया. वहीं इसकी जिम्मेदारी सिंध और बलूचिस्तान के अलगाववादी गुटों ने ली है. कराची की पुलिस इसे आतंकी हमला बता रही
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story