विश्व

यूक्रेन के परमाणु प्लांट में धमाका हुआ तो यूरोप का अंत तय

jantaserishta.com
4 March 2022 11:03 AM IST
यूक्रेन के परमाणु प्लांट में धमाका हुआ तो यूरोप का अंत तय
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के जेपेरोजिए न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि परमाणु प्लांट में धमाका हुआ तो यूरोप का अंत तय है. यूरोप को अब जागना चहिए.

जो बाइडेन की रूस से अपील
यूक्रेन को न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी मिसाइल से हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की. दोनों नेताओं के बीच सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता पर भी बात हुई है. न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, जो बाइडेन ने रूस से यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर आपातकालीन राहत पहुंचाने वालों को अनुमति देने का आग्रह किया है.
कीव में एक भारतीय छात्र को लगी गोली
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह (VK Singh) ने पोलैंड में बताया कि आज खबर मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लग गई और उसे बीच रास्ते से ही वापस कीव ले जाया गया. हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story