विश्व

क्रिकेट स्टेडियम में धमाका, एक की मौत, कई घायल

SHIDDHANT
6 Sept 2025 10:26 PM IST
क्रिकेट स्टेडियम में धमाका, एक की मौत, कई घायल
x
pakistan पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक क्रिकेट मैच के दौरान बड़ा धमाका हो गया। घटना खार तहसील के काउसर क्रिकेट ग्राउंड में हुई। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, धमाका IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से किया गया और इसे टारगेटेड अटैक माना जा रहा है। हादसे के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग जान बचाकर भागते नजर आए, जबकि पीछे से धुएं का घना गुबार उठता दिखा।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह घटना आतंकवादी हमले की ओर इशारा करती है। यह धमाका ऐसे समय हुआ है जब खैबर पख्तूनख्वा में लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं। पिछले हफ्ते एक पुलिस स्टेशन पर क्वाडकॉप्टर से हमला किया गया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए थे।
Next Story