विश्व

महिला अस्पताल के सामने ही कार में हुई धमाका, एक शख्स की मौत और एक घायल

Kunti Dhruw
14 Nov 2021 5:45 PM GMT
महिला अस्पताल के सामने ही कार में हुई धमाका, एक शख्स की मौत और एक घायल
x
हादसा खबर

उत्तरी इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में रविवार को एक महिला अस्पताल के सामने कार में धमाका हुआ। इस घटना में एक शख्स की मौत हुई और एक घायल हुआ है। घटना के बाद देश के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कार जिसमें धमाका हुआ एक टैक्सी थी और धमाके से कुछ ही देर पहले अस्पताल के सामने छोड़ी गई थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार धमाके की घटना भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे हुई। पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। अब तक मामले को आतंकी घटना घोषित नहीं किया गया है।



घायल शख्स का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। लीवरपूल की मेयर जॉन एंडरसन ने धमाके की घटना पर दुख जताया है। अस्पताल की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के अनुसार अभी अस्पताल में आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है।
Next Story