विश्व
अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में विस्फोट, एक की मौत, चार घायल
jantaserishta.com
3 Feb 2025 5:03 PM IST

x
मॉस्को: मॉस्को में एक लग्जरी अपार्टमेंट ब्लॉक की लॉबी में बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। रूसी मीडिया के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन के एक रूस समर्थक अर्धसैनिक नेता को निशाना बनाकर हमला किया गया।
बम विस्फोट उस समय हुआ जब एक शख्स अपने अंगरक्षकों के साथ क्रेमलिन से सिर्फ 12 किमी (7 मील) दूर मोस्कवा नदी के तट पर स्थित 'स्कार्लेट सेल्स' कॉम्प्लेक्स की लॉबी में दाखिल हुआ। सरकारी न्यूज एजेंसी तास ने, कानून प्रवर्तन सेवाओं का हवाला देते हुए कहा कि डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के बॉक्सिंग फेडरेशन के प्रमुख आर्मेन सरकिस्यान की हत्या का प्रयास आदेशित और योजनाबद्ध था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकिस्यान पर यूक्रेन ने पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्र डोनेट्स्क में रूस के युद्ध प्रयासों में मददग करने का आरोप लगाया। एक अन्य सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने जानकारी दी कि सरकिस्यान की हालत गंभीर है और उसके पैर का एक हिस्सा काटा जा रहा है। तास ने एक कानून प्रवर्तन अधिकारी के हवाले से कहा, "सरकिसयान पर हत्या का प्रयास योजनाबद्ध था। जांचकर्ता वर्तमान में उन लोगों की पहचान कर रहे हैं जिन्होंने अपराध का आदेश दिया।"
दिसंबर में, यूक्रेन की एसबीयू सुरक्षा सेवा ने सरकिस्यान को डोनेट्स्क क्षेत्र में 'अपराध बॉस' बताया। कीव ने उस पर 'अवैध सशस्त्र समूहों' में भाग लेने और उनकी मदद करने का आरोप लगाय। डोनेट्स्क के अधिकांश हिस्से 2014 से मास्को का कब्जा है।
24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर पूर्ण पैमान का सैन्य हमला किया, जो 2014 में शुरू हुए रूसो-यूक्रेनी युद्ध का एक विस्तार था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ा और सबसे घातक संघर्ष है, जो सैकड़ों हजारों सैन्य हताहतों और दसियों हजार यूक्रेनी नागरिक हताहतों का कारण बना। 2025 तक, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के लगभग 20% हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





