विश्व

चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
25 March 2023 10:07 AM IST
चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत, VIDEO
x
मचा हड़कंप.
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी राज्य पेन्सिलवेनिया में एक चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट और उसके बाद लगी आग में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार घटना शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे वेस्ट रीडिंग, बर्क काउंटी में पामर कंपनी में हुई।
आपातकालीन अधिकारियों के अनुसार घटना में घायल कम से कम छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं, और नौ लापता हैं।
विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में इमारत के टॉवर से निकलतीं आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।
एनबीसी न्यूज ने बताया कि रिचर्ड एम. पामर सीनियर ने 1948 में कंपनी की स्थापना की थी।
आर.एम. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार पामर कंपनी 850 लोगों को रोजगार देती है और 500 से अधिक उत्पाद बनाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story