विश्व

रूसी युद्धपोत के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में विस्फोट, नौसेना दिवस की छुट्टी रद्द

Subhi
1 Aug 2022 12:53 AM GMT
रूसी युद्धपोत के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में विस्फोट, नौसेना दिवस की छुट्टी रद्द
x
रूसी युद्धपोत के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में रविवार को ड्रोन के जरिए किए गए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्रीमिया के सेवस्तोपोल शहर स्थित मुख्यालय में विस्फोट के बाद रूसी नौसेना दिवस अवकाश को रद्द कर दिया गया।

रूसी युद्धपोत के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में रविवार को ड्रोन के जरिए किए गए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्रीमिया के सेवस्तोपोल शहर स्थित मुख्यालय में विस्फोट के बाद रूसी नौसेना दिवस अवकाश को रद्द कर दिया गया। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर आक्रमण कर उसे अपना हिस्सा बना लिया था।

काला सागर बेड़े की प्रेस सेवा ने कहा कि हमला ड्रोन से किया गया। सेवस्तोपोल के मेयर मिखाइल रजवोजाएव ने कहा कि विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि ड्रोन ने कहां से उड़ान भरा था। सेवस्तोपोल यूक्रेन के मुख्य भूभाग के दक्षिण में करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर है। काला सागर के आसपास के ज्यादातर क्षेत्र पर रूसी सेना का नियंत्रण है।

यूक्रेन के अन्य हिस्सों में युद्ध जारी

वहीं, यूकेन के अन्य हिस्सों में युद्ध जारी है। प्रमुख बंदरगाह शहर माइकोलीव के मेयर विताली किम ने कहा कि बमबारी में यूक्रेन के अमीर शख्स ओलेक्साई वदुर्तुस्की और उनकी पत्नी की मौत हो गई। वदुर्तुस्की अनाज भंडारण और निर्यात कारोबार से जुड़े थे। यूक्रेन के उत्तर में रूस की सीमा के पास सूमी क्षेत्र में बमबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। क्षेत्रीय प्रशासन ने यह जानकारी दी।


Next Story