विश्व
लाल सागर में रिसर्च कर रहे थे एक्सपर्ट, तभी अचानक से सामने आ गया ये दुर्लभ जीव
Rounak Dey
10 Oct 2021 12:08 PM IST

x
ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल है जो 19,685 फीट गहराई तक जा सकता है.
कहते हैं कि समुद्र में बहुत से राज दफन हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, समुद्री जीव-विज्ञानी, मीडिया और फिल्म मेकर्स की एक टीम OceanX ने 2020 में लाल सागर (Red Sea) की गहराई का पता लगाने के लिए एक खोज शुरू की. इस दौरान उन्हें समुद्र की गहराई में बड़े जहाज के साथ ही एक विशाल जीव मिला, जिसका आकार इंसान से भी बड़ा था. नवंबर 2011 में 2,800 फीट की गहराई पर डूबे 'पेला' (Pella) जहाज की जांच के दौरान टीम ने जो चीज देखी, उसके आधार पर उनका मानना है कि वो विशाल जीव 'द जाइंट स्क्विड' (The Giant Squid) हो सकता है.
अचानक से सामने आ गया डरावना जीव
डेली मेल में छ्पी एक खबर के अनुसार इस घटना का जिक्र करते हुए OceanX साइंस प्रोग्राम के प्रमुख मैटी रोड्रिग ने खोज के एक वीडियो में बताया कि जब तक वे जिंदा रहेंगे, तब तक कभी भी उस दृश्य को नहीं भूल पाएंगे. उन्होंने बताया, 'हम जहाज के मलबे को देख रहे थे तभी अचानक हमारे सामने एक विशाल जीव आ गया. इसके बाद उस जीव ने हमारे ROV (रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल) को देखा और फिर जहाज से लिपट गया.' सितंबर 2021 में टीम को पता चला कि यह एक पर्पलबैक फ्लाइंग स्किवड (Purpleback Flying squid) था, जो दो फीट लंबा हो सकता है.
रिसर्च करने गई थी एक्सपर्ट की टीम
एक्सपर्ट की टीम ने OceanXplorer जहाज पर सवार होकर लाल सागर की यात्रा की थी. ये रिसर्च वेसल थी. जिसमें 40-टन क्रेन के साथ सबमर्सिबल, टोड सोनार एरेज और अन्य भारी उपकरण नीचे गहराई में लॉन्च किए गए थे. जहाज में दो मानवयुक्त ट्राइटन सबमर्सिबल भी हैं, जिनमें से प्रत्येक आठ घंटे तक 3,280 फीट से अधिक गहराई तक गोता लगा सकता है. इसमें रिमोटली ऑपरेटर व्हीकल और एक ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल है जो 19,685 फीट गहराई तक जा सकता है.
Next Story





