विश्व

एक्सपर्ट्स है हैरान, तंजानिया में मिली सदियों पुरानी चट्टान पर इंसानी आकृतियां

Kajal Dubey
11 Feb 2021 3:20 PM GMT
एक्सपर्ट्स है हैरान, तंजानिया में मिली सदियों पुरानी चट्टान पर इंसानी आकृतियां
x
डोडोमा : पुरातत्व एक्सपर्ट्स को एक चट्टान पर तीन इंसानों जैसी आकृतियां मिली हैं जिनके सिर भैंस जैसे लग रहे हैं।

डोडोमा : पुरातत्व एक्सपर्ट्स को एक चट्टान पर तीन इंसानों जैसी आकृतियां मिली हैं जिनके सिर भैंस जैसे लग रहे हैं। ये प्राचीन कलाकारी अफ्रीकी देश तंजानिया में मिली है। यहां मिलीं ज्यादातर आकृतियां लाल रंग की डाई से बनाई गई हैं जबकि पांच आकृतियां सफेद हैं। इंसानों के साथ-साथ पालतू जानवर और जिराफ की पेंटिंग भी मिली हैं। माना जा रहा है कि यह वहां की रस्मों से जुड़ी हो सकती हैं।

तीन आकृतियां दिखीं
तंजानिया के स्वाग गेम रिजर्व की Amak'hee 5 की शेल्टर साइट पर यह खोज की गई है। जर्नल ऐंटिक्विटी में छपी रिसर्च के मुताबिक इनमें से ज्यादातर सही हालत में हैं क्योंकि इनके ऊपर लटक रहीं चट्टानें इन्हें बहते पानी और सूरज की रोशनी से बचाती हैं। एक खास पेंटिंग में तीन इंसान दिख रहे हैं जिनके सिर भैंस जैसे हैं। रिसर्चर्स के मुताबिक आज इस जगह पर जो लोग रहते हैं, उनके पूर्वजों से जुड़ी जानकारी में ऐसा जिक्र नहीं मिलता है लेकिन कुछ परंपराओं से इसके संकेत मिलते हैं जिनमें से एक संडावी लोग आज भी मानते हैं।
सदियों पुरानी है कला
इसके मुताबिक एक रस्म के दौरान इंसान और जानवर के बीच की स्थिति को अहम हिस्सा माना गया है। पुरातत्वविदों का मानना है कि ये आकृतियां कुछ सौ साल पुरानी हैं। हालांकि, पर्यावरण में आए बदलाव के कारण इसे सिर्फ अनुमान माना जा रहा है। सेंट्रल तंजानिया में इस तरह की कलाकारी का डेटा नहीं। इसलिए ये आकृतियां कितनी पुरानी हैं, यह सटीकता से कहना मुश्किल है। हालांकि, अंदाजा लगाया गया है कि ये घुमंतू शिकारी प्रजाति की हो सकती हैं।
की जाएगी और रिसर्च
माना जाता है कि इस इलाके में ऐसी बहुत से आकृतियां हैं जिनके बारे में औपचारिक रिसर्च पब्लिश नहीं की गई है। यहां और ज्यादा रिसर्च के आधार पर क्षेत्र की चट्टानों का डेटा पब्लिश किए जाने का प्लान है। कुछ वक्त पहले ही कैलिफोर्निया की एक गुफा में भी हलूसिनोजन से बनी आर्ट की खोज की गई थी। पुरातत्वविदों का मानना था कि कलाकारी धतूरे के फूल से की गई थी। इसका इस्तेमाल आध्यात्मिक रस्मों में किया जाता रहा होगा।


Next Story