विश्व

विशेषज्ञों ने छाती के एक्स-रे से कोविड के प्रभाव का लगाया पता, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
3 Nov 2022 2:03 PM IST
विशेषज्ञों ने छाती के एक्स-रे से कोविड के प्रभाव का लगाया पता, जानें डिटेल्स
x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| अब छाती के साधारण एक्स-रे से कोरोनावायरस से सांस संबंधी लक्षणों से जूझ रहे फेफड़ों के मरीज इसके प्रभाव को जान पाएंगे। कांट्रैस्टिव लर्निग मॉडल कहे जाने वाली इस तकनीक का विकास आयोवा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया है।
एक अन्य ट्रांसफर लनिर्ंग तकनीक सीटी स्कैन से छाती के एक्स-रे तक फेफड़े की नैदानिक जानकारी पहुंचाती है। इस प्रकार मरीज की हालत का पता लगता है।
आयोवा में इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के चिंग-लॉन्ग लिन, एडवर्ड एम. मिलनिक और सैमुअल आर हाडिर्ंग ने फ्रंटियर्स इन फिजियोलॉजी में जर्नल में प्रकाशित एक पेपर में कहा, नई तकनीक का इस्तेमाल कर चिकित्सक मरीज के फेफड़े की सही जानकारी हासिल कर इलाज कर सकेंगे।
कोरोना के बाद सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों के फेफड़ों में ऑक्सीजनयुक्त रक्त का संचार सीमित हो जाता है और सांस लेने में बाधा आती है।
लिन ने कहा, हमारे मॉडल ने कोविड रोगियों के फेफड़ों में आई समस्या की पहचान की।
आंतरिक चिकित्सा-फुफ्फुसीय, महत्वपूर्ण देखभाल और व्यावसायिक चिकित्सा के प्रोफेसर एलेजांद्रो कोमेलस ने कहा कि अध्ययन से स्पष्ट हुआ कि कोविड के बाद मरीजों के फेफड़ों में दो प्रकार की समस्या (छोटे वायुमार्ग की बीमारी और पैरेन्काइमा फाइब्रोसिस / सूजन) होती है, जो कोविड संक्रमण के बाद भी बनी रहती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story