विश्व

विशेषज्ञ नोबेल पुरस्कारों को लेकर लगा रहे कयास...डब्ल्यूएचओ के नाम पर अटकलें

Subhi
2 Oct 2021 1:22 AM GMT
विशेषज्ञ नोबेल पुरस्कारों को लेकर लगा रहे कयास...डब्ल्यूएचओ के नाम पर अटकलें
x
दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार किसे दिया जाएगा इस बारे में अनुमान लगाना वैसे तो अंधेरे में लक्ष्य तलाशने जैसा है लेकिन माना जा रहा है

दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार किसे दिया जाएगा इस बारे में अनुमान लगाना वैसे तो अंधेरे में लक्ष्य तलाशने जैसा है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार का नोबेल महामारी के दौरान काम करने वाले संगठन या कार्यकर्ताओं को दिया जा सकता है। कुछ विशेषज्ञ 2021 का यह सम्मान डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) को दिए जाने की सबसे ज्यादा संभावना जता रहे हैं।

शांति सम्मान 8 अक्तूबर को, डब्ल्यूएचओ के नाम पर अटकलें
बता दें कि नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार, 8 अक्तूबर को प्रदान किया जाना है। मेडिसिन के साथ नोबेल पुरस्कारों का एक सप्ताह 4 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। भौतिकी 5 अक्तूबर, रसायन 6 अक्तूूबर, साहित्य 7 अक्तूबर और अर्थशास्त्र का नोबेल 11 अक्तूबर को घोषित होना है। वैसे तो नोबेल पुरस्कारों का एलान करने वाली गोपनीय समिति पहले के विजेताओं के किसी भी नाम का संकेत नहीं देती है लेकिन इस बार पहले से ही कयास लगाए जाना शुरू हो गए हैं।
पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट, ओस्लो के निदेशक हेनरिक उरदल का कहना है कि इस साल के पुरस्कार के लिए महामारी एक महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि है, लेकिन उन्होंने यूएन प्रायोजित वैक्सीन इक्विटी संगठन (कोवाक्स) को अपनी शीर्ष पिक बनाने की योजना को रद्द कर दिया। उनका कहना है कि गरीब देशों में कोविड-19 पर कार्रवाई बहुत धीमी रही है।

Next Story