
x
Beijing बीजिंग। 12 साल बाद एक बार फिर पेइचिंग द्वारा 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी की जाएगी। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष लॉर्ड सेबेस्टियन कोए ने हाल ही में मिलान-कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक के दौरान चीनी मीडिया से बातचीत में कहा कि वह पेइचिंग में एक 'हाउसफुल' विश्व चैंपियनशिप की उम्मीद कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 11 से 19 सितंबर, 2027 तक पेइचिंग में आयोजित की जाएगी। यह आयोजन पेइचिंग को चीन का पहला ऐसा शहर बना देगा, जिसने दो बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी की है।
ब्रिटेन के सेबेस्टियन कोए, जिन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक के आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था, का चीन के साथ एक विशेष जुड़ाव रहा है।
उन्होंने 2015 में पेइचिंग में ही विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष का पदभार संभाला था और 2027 में पेइचिंग में ही इस पद से सेवानिवृत्त होंगे।
कोए ने याद करते हुए कहा वह 2008 पेइचिंग ओलंपिक के उद्घाटन, समापन समारोह और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे। लंदन ओलंपिक उसके चार साल बाद होने वाले थे, इसलिए उनका पेइचिंग ओलंपिक आयोजन समिति के साथ बहुत घनिष्ठ सहयोग था, जिससे उन्हें आयोजन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।
वर्ष 2015 में राष्ट्रीय स्टेडियम 'बर्ड्स नेस्ट' में आयोजित एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप ने भी कोए पर गहरी छाप छोड़ी। उसके विचार में पेइचिंग की आयोजन क्षमता अद्भुत है। 'बर्ड्स नेस्ट' एक शानदार स्टेडियम है, जिसका संचालन बहुत उत्कृष्ट रहा। साथ ही पेइचिंग के स्वयंसेवकों के उत्साह और सेवा भाव को वह कभी नहीं भूल सकते।
वर्ष 2027 में यह शीर्ष-स्तरीय वैश्विक एथलेटिक्स प्रतियोगिता एक बार फिर पेइचिंग में लौट रही है, और कोए की इस बार अपेक्षाएं और आत्मविश्वास दोनों अधिक हैं।
उन्होंने कहा कि हर बार जब वे चीन में कोई आयोजन करते हैं, चाहे वह पिछले साल नानचिंग इंडोर विश्व चैंपियनशिप हो या क्वांगचो विश्व एथलेटिक्स रिले, चीन हमेशा इसे बेहद सफलतापूर्वक आयोजित करता है। विश्व एथलेटिक्स में चीन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Tagsपेइचिंग2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिपसेबेस्टियन कोएबर्ड्स नेस्टचीनएथलेटिक्समिलान-कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिकअंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनचीनी एथलेटिक्सहाउसफुल प्रतियोगिताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





