विश्व

14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान कर और शुल्क की कटौती का शानदार प्रदर्शन

jantaserishta.com
28 July 2025 5:20 PM IST
14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान कर और शुल्क की कटौती का शानदार प्रदर्शन
x
बीजिंग: चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने "14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) का उच्च-गुणवत्तापूर्ण समापन" विषय पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में, चीनी राज्य कराधान प्रशासन के संबंधित अधिकारियों ने कहा कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के बाद से, कर और शुल्क कटौती संबंधी सिलसिलेवार नीतियों ने आर्थिक विकास और जन-जीवन के सुधार के लिए मजबूत समर्थन प्रदान किया है।
14वीं पंचवर्षीय योजना के बाद से, चीन की अर्थव्यवस्था स्थिर रूप से बढ़ी है, और कर विभाग द्वारा एकत्रित संचयी कर राजस्व 1,550 खरब युआन से अधिक होने की उम्मीद है, जो कुल राजकोषीय राजस्व का लगभग 80% है।
उधर, 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, चीन ने कर और शुल्क की कटौती संबंधी सिलसिलेवार नीतियों को लागू किया। देशभर में नई कर और शुल्क की कटौती की कुल राशि 105 खरब युआन तक पहुंचने और निर्यात कर छूट 90 खरब युआन से अधिक होने की उम्मीद है। कर प्रणाली सुधार और कर व शुल्क की कटौती ने लोगों की आजीविका में सुधार के लिए मजबूत समर्थन प्रदान किया है।
14वीं पंचवर्षीय योजना के बाद से, कर विभागों ने 62,100 अवैध करदाताओं की जांच की है और लगातार 1,500 से अधिक विशिष्ट कर-संबंधी मामलों का पर्दाफाश किया है। कर कानून की अवधारणा और पूरे समाज में कानून और निष्पक्षता का शासन बनाए रखने की जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सम्मेलन में, यह बताया गया कि इस वर्ष जनवरी से जून तक, घरेलू प्रस्थान कर वापसी दुकानों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई, जो 7,200 से अधिक हो गई, कर वापसी का लाभ उठाने वालों की संख्या में साल-दर-साल 186% की वृद्धि हुई, कर-वापसी योग्य वस्तुओं की बिक्री और कर वापसी की राशि में क्रमशः 94.6% और 93.2% की वृद्धि हुई, और विदेशी पर्यटकों के बीच "चीन में यात्रा" की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story