विश्व
7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल सभी को कठघरे में लाया जाएगा: इजरायली रक्षा मंत्री
jantaserishta.com
14 March 2024 11:24 AM IST

x
7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल सभी को कठघरे में लाया जाएगा: इजरायली रक्षा मंत्री
तेल अवीव: इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए नरसंहार में शामिल सभी को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। बुधवार को इजराइल के रक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा, "7 अक्टूबर के हत्याकांड में जो भी शामिल था, आने वाले दिनों में उन सभी को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। या तो हम उन्हें खत्म कर देंगे या उन्हें अदालत का सामना करना होगा।"
उन्होंने यह भी कहा, "उनके लिए कोई भी सुरक्षित जगह नहीं होगी, न गाजा में, न उसके बाहर या किसी मध्य पूर्वी देश में। हम उनको ढूंढ निकाल कर न्याय करेंगे।" गैलैंट ने बुधवार को गाजा पट्टी के दौरे के बाद यह बयान दिया है।
इजराइल के रक्षा मंत्री के बयान से स्पष्ट होता है कि इज़राइल रक्षा बल ने हमास सीनियर लीडर की तलाश तेज कर दी है, जिसमें मोहम्मद डेफ़ और याह्या सिनवार शामिल हैं। इन दोनों को 7 अक्टूबर को हुए नरसंहार का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। गैलेंट की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है कि इस्माइल हानियेह और खालिद माशेल सहित हमास के कई वरिष्ठ नेता कतर में हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





