विश्व
फ्लाइट में डर गए सभी...यात्रियों के नाक से खून बहने लगा, फिर...
jantaserishta.com
25 Jun 2024 8:16 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
13 यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया।
ताइपे: ताइवान जा रहे कोरियन एयर के विमान में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को नाक से खून बहने और कान में दर्द की शिकायत से अफरातफरी मच गई। पायलट ने विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया और इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। बाद में 13 यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया।
दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को कोरियन एयर के विमान केई-189 के केबिन प्रेशराइजेशन सिस्टम में अचानक खराबी आ गई और विमान तेजी से 30 हजार फीट से लगभग नौ हजार फीट नीचे आ गया। इससे कुछ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुईं। कथित तौर पर ऊंचाई में अचानक गिरावट से दो यात्रियों को नाक से खून बहने लगा, जबकि 15 अन्य ने कान में दर्द और घुटन महसूस की।
एक ताइवानी यात्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि भोजन परोसने के तुरंत बाद विमान नीचे की ओर झुक गया और केबिन में उथल-पुथल मच गई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यात्री ने बताया कि उसे कान और सिर में तेज दर्द के साथ चक्कर भी आ रहे थे, जबकि विमान में सवार बच्चे डरे हुए और रो रहे थे।
कोरियन एयर ने इस घटना के लिए माफी मांगी है और तकनीकी खराबी के कारण की जांच शुरू की है। विमानन कंपनी ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक रखरखाव उपाय किए जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





