विश्व
यूक्रेन संकट के समाधान में यूरोप के हितों की भी रक्षा होनी चाहिए: यूरोपीय नेता
jantaserishta.com
10 Aug 2025 11:10 AM IST

x
लंदन: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को समाप्त करने की कवायद चल रही है। अमेरिका इसके लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाना चाहता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बीच जल्द मुलाकात होने वाली है।
इसी बीच, यूरोपीय नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि यूक्रेन संकट के किसी भी कूटनीतिक समाधान में यूक्रेन और यूरोप दोनों के महत्वपूर्ण सुरक्षा हितों की रक्षा होनी चाहिए। यह संयुक्त वक्तव्य ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, पोलिश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब द्वारा जारी किया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली बैठक से पहले जारी इस वक्तव्य में, यूरोपीय नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि महत्वपूर्ण हितों में मजबूत और विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी की आवश्यकता शामिल है, जो यूक्रेन को अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की प्रभावी ढंग से रक्षा करने में सक्षम बनाए।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यूरोपीय नेताओं ने कहा कि यूक्रेन में स्थायी शांति और सुरक्षा का एकमात्र रास्ता सक्रिय कूटनीति है। इसके लिए यूक्रेन के लिए निरंतर समर्थन और रूस पर दबाव डालने के लिए निरंतर प्रयास की जरूरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि सार्थक वार्ता केवल युद्ध विराम या शत्रुता में कमी के संदर्भ में ही हो सकती है। यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन में शांति सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप के प्रयासों का स्वागत किया और यूक्रेन को पर्याप्त सैन्य और वित्तीय सहायता के साथ-साथ निरंतर यूरोपीय राजनयिक समर्थन का वचन दिया। नेताओं ने रूस के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक उपायों को बनाए रखने और लागू करने का भी संकल्प लिया।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने स्टारमर, मैक्रों और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज सहित कई यूरोपीय नेताओं के साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष में युद्धविराम विराम पर चर्चा की और अपनी स्थिति से अवगत कराया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





