
नई दिल्ली: European Union ने रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है. इसका असर बैंकिंग सेक्टर, राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियां, ऑयल रिफाइनिंग इंडस्ट्री और प्रौद्योगिकी निर्यात पर 70 फीसदी तक पड़ेगा. रूस के डिप्लोमेट और बिजनेसमैन को अब ईयू वीजा नहीं मिलेगा.
रूस के हमले के बाद यूक्रेन में तबाही मची हुई है. यूक्रेन की राजधानी कीव को रूस घेरने की प्लानिंग बना चुका है. दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं और यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं. इसपर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस से लड़ाई में उनको अकेले छोड़ दिया गया है. उन्होंने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई वहीं 316 जख्मी हैं. यूक्रेन रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना को एकजुट भी कर रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





