
क्या हम परमाणु युद्ध के कगार पर हैं? यह इस समय एक बड़ा सवाल है। दरअसल यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच यूरोपीय आयोग ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से आयोडीन की गोलियां, अन्य नामित दवाओं और परमाणु-सुरक्षात्मक सूट का भंडार करने का निर्देश दिया है। रूस टुडे के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यूरोपीय देश संभावित रासायनिक या जैविक हमले के बाद से निपटने की तैयारी कर रहे हैं।
इससे पहले यूरोपियन आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा, "यूक्रेन में युद्ध के बीच आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि आम तौर पर रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों के क्षेत्र में तैयारियों को कैसे बढ़ाया जाए।"
रूस ने फरवरी के अंत में यूक्रेन में अपना 'सैन्य अभियान' शुरू करने के कुछ दिनों बाद अपने परमाणु हथियारों को हाई अलर्ट पर रखा था, जिसे नाटो द्वारा दिए गए "आक्रामक बयान" और पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए कठोर वित्तीय प्रतिबंधों के जवाब में भी देखा गया था।
मार्च की शुरुआत में, यूक्रेन के जापोरीज्ज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई थी, जिसे रूसी सेना ने जब्त कर लिया है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा कि संयंत्र में "सुरक्षा पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं पड़ा" और आग को तेजी से बुझा दिया गया। कुछ दिनों बाद, मास्को ने घोषणा की कि उसने पूर्व चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा स्टेशन, जो 1986 में दुनिया की सबसे विनाशकारी परमाणु आपदा का स्थल बन गया था, को बिजली काटने के लिए यूक्रेनी कट्टरपंथियों के प्रयास को रोक दिया था।
पोटेशियम-आयोडीन गोलियों की मांग बढ़ी
इन दो घटनाओं ने यूरोपीय संघ, रूस और यहां तक कि अमेरिका में पोटेशियम-आयोडीन गोलियों की मांग में वृद्धि की, जो मानव प्रणाली पर रेडिएशन के प्रभाव को कम करने में मदद करती हैं। इससे पहले मार्च में, बेल्जियम, बुल्गारिया, चेक गणराज्य और अन्य जगहों पर फार्मेसियों ने बताया कि उनके यहां ये दवाएं आउट ऑफ स्टॉक हो गई हैं।
रेडिएशन से कैसे बचाती हैं आयोडीन की गोलियां?
रेडिएशन से लड़ने में आयोडिन को कारगर माना जाता है। हालांकि यह हमेशा मददगार नहीं होता। बल्कि कई बार तो यह खतरनाक हो सकता है। जब एटमी ऊर्जा संयंत्र में कोई दुर्घटना होती है- कोई विस्फोट या कोई रिसाव या युद्ध के दौरान कोई क्षति- तो उस स्थिति में रेडियोधर्मी आयोडीन, हवा में मिलने वाले सबसे पहले पदार्थों में से एक होती है। अगर वो रेडियोधर्मी आयोडीन शरीर में चला जाए तो वो थाइरॉयड कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर पैदा कर सकता है। आप विकिरण को अपनी सांस में अंदर खींच सकते हैं या त्वचा के जरिए यह आपके शरीर में दाखिल हो सकती है। आप इसे ना देख सकते हैं





