विश्व

भीषण गर्मी और लू की चपेट में यूरोप

jantaserishta.com
15 July 2023 10:27 AM IST
भीषण गर्मी और लू की चपेट में यूरोप
x

DEMO PIC 

लंदन: दक्षिणी यूरोप का ज्यादातर हिस्सा प्रचंड गर्मी से तप रहा है, अधिकारियों ने आने वाले दिनों में उच्च तापमान की चेतावनी दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने चेतावनी दी है कि इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड में अत्‍यधिक गर्मी की आशंका है। अगले सप्ताह से गर्मी की नई लहर शुरू होने की संभावना है।
शुक्रवार को, ग्रीस में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया, इससे अधिकारियों को आगंतुकों की सुरक्षा के लिए दिन के सबसे गर्म घंटों के दौरान देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण एक्रोपोलिस को बंद करना पड़ा।
यूनानी अधिकारियों को भी जंगल की आग के अधिक खतरे की आशंका है, खासकर तेज़ हवाओं वाले क्षेत्रों में। 2021 में, असाधारण गर्मी की चपेट में आने के बाद देश को बड़ी जंगल की आग का सामना करना पड़ा। इस बीच, क्रोएशिया में गुरुवार को आग लग गई। डेलमेटियन तट पर गांव ग्रेबैस्टिका में घर और कारें जल गईं। अधिकारियों ने शुक्रवार को क्रोएशियाई टीवी को बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च तापमान यूरोप के मध्य भागों में भी पहुंच रहा है, जर्मनी और पोलैंड भी प्रभावित देशों में शामिल हैं।
चेकिया के मौसम कार्यालय ने चेतावनी जारी की कि सप्ताहांत में तापमान 38 डिग्री से ऊपर जा सकता है। ब्रिटेन में शनिवार को कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इस सप्ताह की शुरुआत में, चालीस वर्षीय एक व्यक्ति की उत्तरी इटली में गर्मी से मृत्यु हो गई, जबकि देश में आने वाले कई पर्यटक हीटस्ट्रोक से बीमार हो गए।
इतालवी मौसम पूर्वानुमानकर्ता चेतावनी दे रहे हैं कि अगले सप्ताह तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाएगा। लोगों को दिन में कम से कम दो लीटर पानी पीने और कॉफी और शराब से परहेज करने की सलाह दी गई है। यूरोपीय संघ की जलवायु निगरानी सेवा कॉपरनिकस के अनुसार जून में रिकाॅॅड गर्मी पड़ी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story