विश्व
यूक्रेन की मदद के लिए गोला-बारूद का उत्पादन बढ़ाएगा यूरोपीय संघ
jantaserishta.com
4 May 2023 9:15 AM IST

x
ब्रुसेल्स (आईएएनएस)| यूरोपीय आयोग ने यूक्रेन की मदद के लिए गोला-बारूद के उत्पादन में तेजी लाने और यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों में इसकी कमी को दूर करने के प्रस्ताव को अंगीकृत किया है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डर लेयेन ने कहा है कि गोला-बारूद उत्पादन (एएसएपी) के लिए एक अरब यूरो आवंटित किए गए हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए आधा पैसा यूरोपीय संघ के बजट से आएगा, जबकि शेष आधा लीवरेज्ड फंडिंग के जरिए जुटाया जाएगा। आयोग ने कहा कि एएसएपी उस त्रि-आयामी योजना का हिस्सा है जिसके तहत यूक्रेन को गोला-बारूद की आपूर्ति करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि यूरोपीय संघ का अपना भंडार भी कम न हो।
आयोग ने कहा कि इससे यूरोप में समय पर गोला-बारूद और मिसाइल की आपूर्ति की संघ की क्षमता बढ़ेगी। एएसएपी के प्रावधानों से बाधाएं और कमियां दूर होंगी। यह आपूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्थाई ढांचा है। एएसएपी प्रस्ताव को लागू किए जाने से पहले अब यूरोपीय संघ की परिषद और यूरोपीय संसद द्वारा इसका अनुमोदन जरूरी होगा। इसके बाद यह 2025 के मध्य तक लागू रहेगा।
Tagsयूरोपीय आयोगयूक्रेन की मददयूक्रेनयूक्रेन युद्धगोला-बारूदयूरोपीय संघeuropean commissionhelp ukraineukraineukraine warammunitioneuropean union
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





