विश्व

यूरोपीय संघ नियामक ने सभी वयस्कों के लिए ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका के कोरोना टीके को दिया मंजूरी

Kunti Dhruw
29 Jan 2021 4:55 PM GMT
यूरोपीय संघ नियामक ने सभी वयस्कों के लिए ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका के कोरोना टीके को दिया मंजूरी
x
यूरोपीय संघ नियामक ने ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: यूरोपीय संघ नियामक ने ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन को सभी वयस्कों के लिए मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि इस वैक्सीन का निर्माण भारतीय सीरम संस्थान ने किया है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट के साथ एस्ट्राजेनेका की साझेदारी एक उप-लाइसेंस समझौता है और वे (सीरम इंस्टीट्यूट) एक अरब खुराक तैयार कर रहे हैं, जो न केवल भारत के लिए, बल्कि निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

आक्रोशित होकर टीका मांग रहे हैं देश: डब्ल्यूएचओ यूरोप प्रमुख
इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के यूरोपीय अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा था कि कि यूरोपीय संघ और अन्य संस्थाओं के अधिकारी आक्रोशित होकर और अधिक मात्रा में कोरोना वायरस टीके की मांग कर रहे हैं। डेनमार्क के कोपनहेगन में स्थित डब्ल्यूएचओ (यूरोप) के मुख्यालय से एक वीडियो कांफ्रेंस में डॉ हांस क्लुग ने कहा कि उन्होंने हाल ही में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिचेल और ईयू की स्वास्थ्य आयुक्त स्टेला कायराकीडेस से सामान्य कुशलक्षेम के बारे में बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि वह समझते हैं कि जब तक सब लोग सुरक्षित नहीं होते तब तक कोई सुरक्षित नहीं है। क्लुग ने कहा, 'लेकिन वास्तविकता यह है कि टीके की कमी है।'


Next Story