विश्व

रूसी तेल आयात के दो तिहाई से ज्यादा पर लगाया EU ने प्रतिबंध, यूरोपीय संघ के नेताओं में बनी सहमति

Rounak Dey
31 May 2022 10:17 AM IST
रूसी तेल आयात के दो तिहाई से ज्यादा पर लगाया EU ने प्रतिबंध, यूरोपीय संघ के नेताओं में बनी सहमति
x
इससे इसकी युद्ध मशीन के लिए वित्तपोषण का एक बड़ा स्रोत कम हो जाएगा। युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस पर अधिकतम दबाव बनाना जरूरू है।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने मंगलवार को कहा कि यूरोपीय संघ के नेताओं ने ब्रसेल्स में शिखर सम्मेलन के पहले दिन रूसी तेल आयात के '2/3 से अधिक' पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्यक्त की है। मिशेल ने ट्वीट किया, 'यूरोपीय संघ को रूसी तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के लिए समझौता किया गया है। यह इस समय रूस से 2/3 से अधिक तेल आयात को कवर करता है। इससे इसकी युद्ध मशीन के लिए वित्तपोषण का एक बड़ा स्रोत कम हो जाएगा। युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस पर अधिकतम दबाव बनाना जरूरू है।



Next Story