विश्व

यूरोपीय संघ ने सूडान से 1,200 नागरिकों को निकाला

jantaserishta.com
25 April 2023 8:54 AM IST
यूरोपीय संघ ने सूडान से 1,200 नागरिकों को निकाला
x
ब्रसेल्स (आईएएनएस)| यूरोपीय संघ (ईयू) ने सूडान से 31 उड़ानों से 1,200 यूरोपीय नागरिकों को निकालने का काम पूरा कर लिया है। संघ के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा कि अब देश में एक अनुमान के मुताबिक संघ के 400 नागरिक रह रहे हैं। बोरेल ने कहा कि राजदूत सहित यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल को सूडान की राजधानी खार्तूम से निकाला गया।
लक्जमबर्ग में यूरोपीय संघ के विदेश मामलों की परिषद की बैठक के बाद बोरेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम यूरोपीय संघ के नागरिकों और अन्य देशों के कुछ नागरिकों को निकाल रहे हैं। मैं आपको सटीक संख्या नहीं बता सकता। लेकिन मेरा अनुमान है कि दिन के अंत तक 31 उड़ानों से 1,200 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है।
बोरेल ने संघर्ष को समाप्त करने का भी आह्वान किया।
सूडानी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच 15 अप्रैल से सैन्य झड़पें हो रही हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार तक हुई झड़पों में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 3,500 घायल हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story