विश्व
यूरोपीय संघ ने किया रूस के लिए अपना हवाई मार्ग बंद, सरकारी मीडिया को भी बैन करने का फैसला
Deepa Sahu
28 Feb 2022 12:21 AM IST

x
बड़ी खबर
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों ने भी रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। इस बीच यूक्रेन संकट को लेकर आज रात 1.30 बजे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई है। इसमें फैसला होगा कि यूक्रेन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में विशेष सत्र बुलाया जाए या नहीं।
Next Story





