मनोरंजन

ईशा देओल ने बेटी राध्या के बर्थडे पर शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, देखे ये खास तस्वीर

Rounak Dey
20 Oct 2021 2:51 PM IST
ईशा देओल ने बेटी राध्या के बर्थडे पर शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, देखे ये खास तस्वीर
x
राध्या का जन्म 20 अक्टूबर 2017 को हुआ था। जिसके बाद ईशा देओल ने अपना मदरहुड खूब एन्जॉय किया था।

धर्मेंद्र (dharmendra) और हेमा मालिनी (hema malini) की बेटी ईशा देओल ने आज यानि 20 अक्टूबर के दिन अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर ईशा ने अपनी बेटी राध्या को खास में अंदाज में बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर करते हुए एक ख़ास नोट भी लिखा है।

तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी बेटी को कसकर गले लगाते हुए नज़र आ रही है। इस फोटो में ईशा एक हल्की सी मुस्कान देती हुई दिख रही है, जबकि उनकी बेटी ने अपना मुँह छुपा रखा है। फोटो शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी बच्ची, मेरी ज़िंदगी, मेरी राध्या को जन्मदिन की बधाई। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं, आई लव यू ️मेरी स्ट्रांग लड़की। भगवान तुम्हारा हमेशा भला करे और तुम हमेशा खुश, स्वस्थ और मस्त रहो'।


ईशा ने भले ही फिल्मीं दुनिया से दूरी बना ली हो, लेकिन वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। वह अपने इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ शेयर कर फंस के साथ इंटरैक्ट करती नज़र आती है। राध्या का जन्म 20 अक्टूबर 2017 को हुआ था। जिसके बाद ईशा देओल ने अपना मदरहुड खूब एन्जॉय किया था।


Next Story