विश्व

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने अनाज सौदे को फिर से लागू करने पर जेलेंस्की से फोन पर की बात

jantaserishta.com
22 July 2023 9:35 AM IST
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने अनाज सौदे को फिर से लागू करने पर जेलेंस्की से फोन पर की बात
x
इस्तांबुल: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ एक फोन कॉल के दौरान ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव को फिर से लागू करने पर विस्तार से चर्चा की है। तुर्की राष्ट्रपति ने एक बयान में ये बात कही।
शुक्रवार को दिए गए बयान के अनुसार, एर्दोगन ने कहा कि ज़ेलेंस्की के अनुरोध पर किए गए फोन कॉल के दौरान तुर्की ने काला सागर में शांति बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल जुलाई में यूक्रेन को काला सागर बंदरगाहों से अपने अनाज और अन्य कृषि उत्पादों को निर्यात करने में तुर्की और संयुक्त राष्ट्र द्वारा ने मध्यस्थता की थी। लेकिन रूस ने इस समझौते को सोमवार को समाप्त कर दिया।
शुरू में इसे 120 दिनों के लिए लागू किया गया था लेकिन बाद में इसे बढाकर 17 जुलाई तक कर दिया था। मॉस्को ने 17 जुलाई को समझौते को समाप्त कर दिया और कहा कि समझौते में रूसी हिस्सा पूरा होते ही वह फिर से इसमें वापस आ जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story