विश्व

सऊदी में तुर्की के राष्ट्रपति, कई समझौतों पर हस्ताक्षर

jantaserishta.com
18 July 2023 9:33 AM IST
सऊदी में तुर्की के राष्ट्रपति, कई समझौतों पर हस्ताक्षर
x
जेद्दा: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के सऊदी अरब पहुंचने पर दोनों देशों ने निवेश, रक्षा उद्योग, ऊर्जा और संचार से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। अनादोलु समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जेद्दा शहर में एर्दोगन और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद सोमवार को समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
राष्ट्रपति एर्दोगन ने इससे पहले अल-सलाम रॉयल पैलेस में बंद दरवाजे के पीछे सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ बैठक की। संबंधों को मजबूत करने के लिए तुर्की के नेता तीन दिवसीय खाड़ी दौरे के तहत सोमवार को सऊदी अरब पहुंचे। समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद सहित कई उच्च पदस्थ सऊदी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
दिन में इस्तांबुल छोड़ने से पहले, एर्दोगन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खाड़ी देशों की उनकी यात्रा का मुख्य एजेंडा निवेश और वित्तपोषण के बारे में है। राष्ट्रपति के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और अधिकारी भी हैं। सऊदी अरब के बाद एर्दोगन कतर और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story