विश्व

न्यूयार्क के वाशिंगटन स्क्वायर पार्क में कर्फ्यू पर पुलिस के साथ मुठभेड़, 23 लोग गिरफ्तार

Neha Dani
7 Jun 2021 3:16 AM GMT
न्यूयार्क के वाशिंगटन स्क्वायर पार्क में कर्फ्यू पर पुलिस के साथ मुठभेड़, 23 लोग गिरफ्तार
x
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान 8 जवान घायल हो गए।

न्यूयार्क के वाशिंगटन स्क्वायर पार्क (Washington Square Park) में रात के 10 बजे कर्फ्यू लागू किए जाने के बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में पुलिस अधिकारियों को देखा जा सकता है जो पार्क में शनिवार रात सख्ती से कर्फ्यू लागू करने को लेकर मौजूद हैं। वहां पाबंदी लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए लोगों को हटाने का आदेश दिया गया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान 8 जवान घायल हो गए।


Next Story