विश्व
विमान का आपातकालीन दरवाजा हजारों फीट ऊपर हवा में खुला, फिर...
jantaserishta.com
17 Jun 2023 12:13 PM IST

x
DEMO PIC
अफरातफरी मच गई।
ब्रासीलिया: ब्राजील के एक यात्री विमान का आपातकालीन दरवाजा उड़ान के बीच में हजारों फीट ऊपर हवा में खुल गया, इससे विमान में अफरातफरी मच गई। मीडिया ने यह जानकारी दी। डेली मेल ने बताया कि साओ लुइस से सल्वाडोर के लिए उड़ान भरने के 30 मिनट बाद सोमवार को यह घटना हुई।
सोशल मीडिया पर घटना के एक फुटेज में दिखाया गया है कि इंस्ट्रूमेंट्स और लगेज विमान के पिछले हिस्से के पास और हैच के पास रखे गए थे, जो अप्रत्याशित रूप से खुल गए। डेली मेल ने स्थानीय मीडिया वेबसाइट ओ इन्फॉर्मेंट के हवाले से कहा कि विमान में पॉपुलर साउथ अमेरिकन सिंगर टिएरी के बैंड के सदस्य भी सवार थे। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





