विश्व

एलन मस्क 50 वें जन्मदिन पर मां ने शेयर की उनकी बचपन की तस्वीर, लोगों ने जमकर दी बधाइयां

Rounak Dey
29 Jun 2021 12:03 PM IST
एलन मस्क 50 वें जन्मदिन पर मां ने शेयर की उनकी बचपन की तस्वीर, लोगों ने जमकर दी बधाइयां
x
यहां नियुक्त 5 हजार कर्मी लगातार स्पेस को एक्सपलोर करने में दिन-रात जुटे हुए हैं.

अरबपति टाइकून एलन मस्क 50 वें जन्मदिन पर मां ने शेयर की उनकी बचपन की तस्वीर, लोगों ने जमकर दी बधाइयां ने सोमवार को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उन्हें लोगों ने जमकर बधाइयां दीं. एलन को बधाइयां देने वालों की लिस्ट में उनकी मां भी शामिल हैं. एलन की मां ने उनके साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. यह तस्वीर तब की है जब एलन बहुत छोटे थे. वह मां की गोद में बेहद क्यूट लग रहे थे. एलन और उनकी मां की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

एलन मस्क की मां 'मेई मस्क' ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एलन अपनी मां की गोद में नजर आ रहे हैं. वहीं, उनकी मां उनकी तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं. मेई मस्क ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "हैप्पी बर्थडे एलन. 50 साल पहले इस दिन को खास बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. तुम्हें बहुत सारा प्यार." इस स्पेशल पोस्ट पर एलन के समर्थकों ने जमकर अपना रिएक्शन दिया है. एलन के फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं.
हर क्षेत्र में कुछ अलग करने की चाह रखते हैं एलन


बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शामिल एलन मस्क हर क्षेत्र में कुछ अलग करने की चाह रखते हैं. उनका माना है कि इस दुनिया के अलावा भी एक दूसरी दुनिया तैयार करनी है. उनका सपना है कि आविष्कार के दम पर वह कमर्शियल स्पेस इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी तैयार करें और लोगों को अंतरिक्ष की सैर कराएं. बता दें कि उनकी कंपनी स्पेस एक्स, 3 स्पेस वाहन पहले ही बना चुकी है. यहां नियुक्त 5 हजार कर्मी लगातार स्पेस को एक्सपलोर करने में दिन-रात जुटे हुए हैं.


Next Story