विश्व

Elon musk की बेटी का अजीबो गरीब खुलासा

Uma Verma
22 March 2025 10:46 AM IST
Elon musk की बेटी का अजीबो गरीब खुलासा
x

वर्ल्ड | टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की बेटी विवियन जेना विल्सन ने अपने पिता और परिवार को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि उनके कितने भाई-बहन हैं, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा, "मुझे खुद नहीं पता!"

पिता से पांच साल से कोई बातचीत नहीं

विवियन ने यह भी खुलासा किया कि पिछले पांच साल से उनकी अपने पिता एलन मस्क से कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने अपनी परिवारिक जड़ों को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी।

कितने हैं मस्क के बच्चे?

एलन मस्क के कई रिश्तों से कुल 11 बच्चे बताए जाते हैं, लेकिन खुद उनकी बेटी को इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। विवियन ट्रांसजेंडर हैं और उन्होंने 2022 में कानूनी रूप से अपना नाम और पहचान बदल ली थी।

मस्क और उनके परिवार के बीच दूरियां

एलन मस्क ने कई बार अपने परिवार और बच्चों को लेकर निजी बातें सार्वजनिक की हैं, लेकिन उनकी बेटी विवियन के इस बयान से साफ है कि पिता-पुत्री के रिश्ते में दूरियां आ चुकी हैं।


Next Story