
x
नई दिल्ली: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की कंपनी एक्सएआई ने अमेरिका में अपने मेम्फिस साइट्स के पास तीसरी बिल्डिंग खरीदी है। इससे उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंप्यूटिंग क्षमता लगभग 2 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी।
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क पहले ही मेम्फिस में कोलोसस नाम से एक डेटा सेंटर बना चुके हैं। इसके पास ही कोलोसस 2 नाम का दूसरा सेंटर बन रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में खरीदी गई बिल्डिंग मिसिसिपी के साउथहेवन में स्थित है और यह कोलोसस 2 सेंटर से सटी हुई है।
मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "एक्सएआई ने मैक्रोहार्ड नामक तीसरी बिल्डिंग खरीदी है। इससे एक्सआई की ट्रेनिंग कंप्यूटिंग क्षमता लगभग 2 गीगावाट तक पहुंच जाएगी।" एक गीगावाट बिजली लगभग 7,50,000 अमेरिकी घरों की खपत के बराबर होती है। मस्क ने पहले दुनिया का सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर बनाने की योजना के बारे में बताया था।
उन्होंने कहा कि कोलोसस 2 में अंततः एनवीडिया के 5,50,000 चिप्स होंगे, जिसकी लागत अरबों डॉलर होगी। इसके अलावा, एक्सएआई होल्डिंग्स लगभग 230 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर नई फंडिंग जुटाने की कोशिश में है। मस्क के पास एक्सएआई होल्डिंग्स में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत लगभग 60 अरब डॉलर है।
मस्क ने अक्टूबर में विकिपीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि एक्सएआई द्वारा विकसित ग्रोकिपीडिया लोकप्रिय ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया से 'कई गुना ज्यादा व्यापक, गहरी और सटीक' होगी। ग्रोकिपीडिया एक एआई-संचालित एनसाइक्लोपीडिया है, जिसका उद्देश्य विकिपीडिया की कथित 'पक्षपातपूर्ण' जानकारी को चुनौती देना है। मस्क ने इसे 'विकिपीडिया की तुलना में जबरदस्त सुधार' बताया और कहा कि यह एक्सएआई के मिशन के अनुसार मानवता को ब्रह्मांड को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा।
अमेरिका की एक अदालत द्वारा टेस्ला के 139 अरब डॉलर के स्टॉक ऑप्शन को बहाल करने के बाद मस्क की कुल संपत्ति लगभग 750 अरब डॉलर पहुंच गई। फोर्ब्स बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, इस घटनाक्रम ने एलन मस्क को दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बनने के करीब ला दिया है।
Tagsएलन मस्क का बड़ा एलानएलन मस्कएक्सएआई कंप्यूटिंग क्षमताएक्सएआईElon Musk's big announcementElon MuskxAI computing capabilitiesxAI
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





