
अमेरिका। व्हाइट हाउस ने एलन मस्क की DOGE से विदाई की चल रहे खबरों पर प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाउस ने उस रिपोर्ट को 'कचरा' बताया है, जिसमें दावा किया गया था कि एलन मस्क जल्द ही DOGE एडमिनिस्ट्रेटर के पद से हट जाएंगे. व्हाइट हाउस ने दोहराया कि ट्रंप और मस्क, दोनों ही पहले ही सार्वजनिक तौर पर पहले ही बता चुके हैं कि DOGE में काम पूरा होने के बाद ही पद से हटेंगे.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लीविट ने पोलिटिको की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि ट्रंप ने कैबिनेट में मस्क के जल्द हटने की बात कही थी. लीविट ने X (ट्विटर) पर कहा, 'मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप दोनों ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि एलन सार्वजनिक सेवा से तब हटेंगे जब DOGE का कार्य पूरा हो जाएगा.' लीविट ने पोलिटिको की रिपोर्ट को कचरा बताया.
पोलिटिको ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप मस्क और उनके DOGE पहल से संतुष्ट हैं, लेकिन हाल के दिनों में दोनों ने यह तय किया है कि मस्क जल्द ही पद से इस्तीफा देकर अपने बिजनेस के कामों में लग जाएंगे. हालांकि, इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि मस्क कब इस पद से इस्तीफा देंगे. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि मस्क अमेरिकी सरकार में अनौपचारिक सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं. कभी-कभी उनके व्हाइट हाउस में दिखाई देने की उम्मीद है.





