विश्व

टेस्ला कार की डिलीवरी में देरी के सैम ऑल्टमैन के दावे पर बोले एलन मस्क, नहीं भरी गई थी जरूरी जानकारी

jantaserishta.com
2 Nov 2025 4:46 PM IST
टेस्ला कार की डिलीवरी में देरी के सैम ऑल्टमैन के दावे पर बोले एलन मस्क, नहीं भरी गई थी जरूरी जानकारी
x

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: टेस्ला कार की डिलीवरी में देरी के सैम ऑल्टमैन के दावे पर एलन मस्क ने जबाव देते हुए कहा कि उनकी ओर से जरूरी जानकारी को अधूरा छोड़ दिया गया था और उन्हें 24 घंटे में ही रिफंड जारी कर दिया गया है।
ओपनएआई के सीईओ ऑल्टमैन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया था कि बुकिंग के सात साल के बाद भी उनकी टेस्ला कार की अब तक डिलीवरी नहीं हुई थी और वह इसका अभी भी इंतजार कर रहे हैं।
मस्क और ऑल्टमैन के बीच तनाव काफी लंबे समय से बना हुआ है और इसमें तब इजाफा हुआ, जब ओपनएआई के सीईओ की ओर से टेस्ला कार की डिलीवरी बीते सात साल से न मिलने का दावा किया गया। ऑल्टमैन के मुताबिक, उन्होंने जुलाई 2018 में टेस्ला कार की प्री-रिसर्वेशन के लिए 45,000 डॉलर का भुगतान किया था और सात साल के बाद भी उन्हें अपनी कार की डिलीवरी नहीं मिली है। ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "मैं टेस्ला कार के लिए काफी उत्साहित था। मैं देरी भी समझता हूं, लेकिन 7.5 वर्षों का यह इंतजार मेरे लिए काफी लंबा रहा।"
इसके बाद उन्होंने टेस्ला कार के लिए अपने रिजर्वेशन को कैंसल करने और भुगतान की गई राशि को वापस मांगने के लिए कंपनी को एक दूसरा मेल किया, लेकिन ईमेल बाउंस बैक हो गया। उनके द्वारा शेयर किए गए तीसरे स्क्रीनशॉट में कंपनी का ईमेल एड्रेस नॉट फाउंड शो हो रहा है।
मस्क ने एक्स पर इस पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, "आपने (ऑल्टमैन) एक्स 4 का यहां उल्लेख नहीं किया, जिसमें इस मुद्दे को सुलझाया गया था और रिफंड आपको 24 घंटों के अंदर ही मिल गया था, लेकिन यही तुम्हारा नेचर है।"
इसके बाद मस्क ने एक पोस्ट में लिखा, "आपने एक नॉन-प्रॉफिट कंपनी (ओपनएआई) को चुराया है और उसे से प्रॉफिट स्ट्रक्चर में बदलने का काम किया है।" टेस्ला की दूसरी पीढ़ी की रोडस्टर (जिसकी शायद ऑल्टमैन ने बुकिंग की थी) का पहली बार 2017 में अब तक की सबसे तेज प्रोडक्शन कार के रूप में अनावरण किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story