विश्व

झील में खड़ा था हाथी, पानी में मस्ती कर रहे थे लोग, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
21 Jun 2021 4:58 PM IST
झील में खड़ा था हाथी, पानी में मस्ती कर रहे थे लोग, फिर जो हुआ...
x

DEMO PIC

सोशल वायरल. हाथी दुनिया के सबसे ताकतवर जानवरों में से एक होते हैं. ये बेहद समझदार और पारिवारिक होते हैं, लेकिन इनका गुस्सा भी उतना ही खतरनाक होता है. अगर ये गुस्से में होते हैं तो हर चीज को तोड़कर तहस-नहस कर देते हैं. वैसे तो ये इंसानों से लगाव रखते हैं लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो फिर किसी की जान भी ले सकते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) में एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Video viral) हो रहा है. जिसमें एक हाथी के गुस्से को देखा जा सकता है.

दरअसल, इस वीडियो में एक हाथी को झील में खड़े देखा जा सकता है. वहीं हाथी के आसपास कई लोग भी पानी में मस्ती कर रहे हैं. तभी एक शख्स हाथी के पास आता है और उसकी सूंड़ पकड़कर लटक जाता है. इस दौरान अन्य लोग हाती और युवक के फोटो क्लिक करते रहते हैं.
तभी अचानक से हाथी युवक को हवा में उछाल देता है और वह दूर जाकर पानी में गिर जाता है, हालांकि इससे शख्स को चोट तो नहीं आई क्योंकि पानी में गिरने के बाद वह तुरंत उठ खड़ा हुआ. इस वीडियो को याशर अली नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में शख्स को पानी में फेंकने के बाद हाथी वहां से जाने लगता है. वहीं पास में खड़े सभी लोग ये देखकर हंसते हुए दिखाई देते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story